Kartik Aaryan In Qatar: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में शामिल होने के लिए कतर रवाना हुए कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर एक खबर आई है,जिसमें पता चला है कि एक्टर फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में शामिल होने के लिए कतर रवाना हो गए हैं।
Share
Kartik Aaryan In Qatar: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड के शानदार एक्टर है। कार्तिक आर्यन के नाम का डंका पूरे देश में बज रहा है। कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है जिसमें एक्टर फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, पता चला है कि एक्टर फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (Fifa World Cup Final) में शामिल होने के लिए कतर के लिए रवाना हो गए हैं।
एक्टर ने शेयर की फोटो
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, कार्तिक आर्यन फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और फ्लाइट पर कतर लिखा है, जो कि ब्लर है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने एक कैप्शन भी लिखा है। कार्तिक आर्यन ने लिखा कि, ‘फुटबॉल जुनून है# फाइनल।’ कार्तिक आर्यन की फोटो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं फुटबॉल का क्रेज फैंस में भी जबरदस्त देखने को मिल रहा है और वो भी फिनाले देखने का इंतजार कर रहे हैं।
- New easy fronthand mehndi design | easy mehandi #shorts #short #mehndi #mehandi #mehndidesign
- Easy Simple Beautiful Mandala Mehndi Design #simplemehndi #easymehndi #youtubeshorts #shorts #viral
- latest easy and simple Mehandi design for back hand | new mehndi design for beginners
- Simple full hand bridal front side mehndi designs | mehandi ka design | mehandi design mehndi design
- Trending Mehndi Design For Back Hand ll Easy Latest Arabic Mehndi Designs ll Mehndi Designs For Hand
ये सितारे होंगे शामिल
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2022 (Fifa World Cup 2022) की क्लोसिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारों का जलवा देखने को मिलेगा। आपको बता दें, फाइनल में नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस का जलवा बिखेरेंगी। इसी के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी शामिल होंगी। वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल हो सकते हैं। इसी के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) के भी शामिल होने की खबर है।
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2022 (Fifa World Cup 2022) में देखना होगा कि कौन-कौन सितारे फिनाले में नजर आते हैं। वहीं कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के पोस्ट से साफ झलक रहा है कि वो भी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्टर के काम की बात करें तो, वो फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) में नजर आएंगे जो कि साल 2023 में रिलीज होगी। वहीं अब देखना है कि ये फिल्म उनकी पर्दे पर कितना तहलका मचाती है।