Jason Momoa Accident

Jason Momoa Accident हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

Jason Momoa Accident: हॉलीवुड के सुपरस्टार जेसन मोमोआ (Jason Momoa) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। विदेश के साथ-साथ भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पता चला है कि, जेसन मोमोआ सड़क हादसे का शिकार हो गए है लेकिन गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जेसन मोमोआ एंजिल्स में कैलाबास के पास जा रहे थे तभी उनका एक्सीडेंट हो गया।

Jason Momoa Accident
Jason Momoa Accident हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

जेसन मोमोआ (Jason Momoa Accident) ओल्ड टोपंगा कैन्यन रोड पर जा रहे थे और इसी बीच रास्ते में एक बाइक के साथ सड़क पर उनकी कार की टक्कर हो गई। हालांकि हादसा ज्यादा गंभीर नहीं था जिसकी वजह से दोनों को ज्यादा चोटें नही आईं। वहीं इस हादसे के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि, जेसन मोमोआ अपनी कार की तरफ जा रहे हैं।

Jason Momoa survives a car crash with a motorcycle biker following a head-on collision | PINKVILLA

इस वीडियो से ये झलक रहा है कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई है। वीडियो (Jason Momoa Video) में सड़क पर कई मोटरसाइकिलें भी दिखाई दे रही है। विंटेज बाइक और राइडिंग मोटरसाइकिल के लिए अपने प्यार के लिए जाने जाने वाले एक्टर ने हाल ही में इंस्टाग्राम  पर अपने हार्ले डेविडसन कलेक्शन को शेयर किया था। जेसन मोमोआ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो अब एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम में दिखाई देंगेजो मार्च 2023 में रिलीज हो सकती है।

Jason Momoa | POPSUGAR Celebrity

इसी के साथ जेसन मोमोआ अपने शो सी के तीसरे सीजन की भी शुरुआत कर सकते है। अगले महीने शो की वापसी के साथ ही इसका एक ट्रेलर जारी किया गया था जिसे देखने के बाद फैंस में शो देखने का क्रेज पहले से ज्यादा बढ़ गया। सीरीज में इस बार एक्टर का किरदार अपने परिवार के लिए लड़ते हुए नजर आएगा। वहीं अब फैंस उन्हें जल्द पर्दे पर देखना चाह रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
अरबाज खान और शूरा खान की शादी: खास तस्वीरें और अनदेखी बातें Umang Police Event: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का स्टाइलिश अंदाज़, नज़र आई ये खास जोड़ी बॉबी जीन कार्टर का असमय निधन: सिंगर आरोन कार्टर की बहन की अचानक मौत से फैंस हुए दुखी Salaar: दिन 1 कलेक्शन – बॉक्स ऑफिस में साल 2023 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए हुआ बड़ा उलटाव कौन हैं आयशा खान जिन्होंने मुनव्वर फारुकी पर लगा डाले इल्ज़ाम ?